जम्मू में एक-दूसरे से जुदा होते समय मीनल और मुनीर को गले लगकर रोते देखने के बाद हर किसी की आंख नम हो गई थी। मीनल की सास ने बताया कि मीनल और मुनीर की शादी नौ साल पहले शगुन के तौर पर कर दी गई थी। बीते दो साल से वीजा के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन वीजा नहीं मिला। इसके बाद 24 मई 2024 को दोनों का ऑनलाइन निकाह करवा दिया गया था। फिर वीजा के लिए आवेदन किया गया।
तब 15 दिन का वीजा जारी हुआ था। 29 फरवरी को मीनल सुसराल आई थी। 14 मार्च को मीनल का बीजा समाप्त हो गया था। हालांकि मुनीर खान ने पत्नी मीनल के लिए लांग टर्म बीजा के लिए आवेदन किया था। इंटरव्यू भी हो गया था। आगे की प्रक्रिया बाकी थी। लेकिन अभी तक मीनल को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। बीजा का समय भी समाप्त हो था।