फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी की मजबूती पर जोर: वीरी

Sat, 11 Apr 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मीरां साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्टिकल्चर मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने शनिवार को मरालिया गांव में फलों की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की बेहतरी के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को बागवानी के प्रति आकर्षित करना कृषि विभाग का काम है। मंत्री के साथ विधायक डाक्टर गगन भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार लोगों की दिक्कतों का समाधान करने के साथ ही उन्हें रोजगार के साधन मुहैया करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बागवानों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। किसान फलों की खेती कर किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगे और राज्य में फलों की जरूरत भी पूरी हो सकेगी।

बागवानी विभाग को मजबूत बनाने के लिए रहबरे जिरायत के तहत युवाओं को नियुक्त किए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फलों की नर्सरी को बेहतर बनाया जाएगा ताकि दूसरे राज्य से आने वाले पर्यटक यहां इन्हें देखने के लिए आएं। विधायक ने कहा कि आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र में बागवानी के लिए बेहतर भूमि होने पर इसे बडे़ स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन


इस मौके पर चेयरमैन पवन शर्मा, पंच आरती कोहली, नायब सरपंच दारा सिंह, पंच सविता रामपाल, पंच मनमोहन, मास्टर योगराज सहित बागवानी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें