लद्दाख के प्रतापपुर सेक्टर में शुक्रवार को गोली लगने से एक सैन्य अधिकारी घायल हो गए। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया के अनुसार सैन्य अधिकारी को सुबह 10.50 बजे गोली लगी। घटना के तत्काल बाद उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया। घटना के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
सूत्रों की मानें तो 6 महार रेजीमेंट के कर्नल रोहित सिंह सोलंकी जो सियाचिन में तैनात हैं ने अपने गार्ड की राइफल से खुद को गोली मार ली। यह घटना नुबरा के प्रतापपुर सेक्टर के स्कंपुक इलाके में स्थित सेना के 221 ट्रांजिट कैंप की है। हालांकि अधिकारियों की ओर से औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।ब्यूरो