जम्मू-कश्मीर के त्राल के लोरगाम गांव में आतंकियों ने मंगलवार को मोहम्मद अमीन मलिक नामक युवक के पांव में गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, अमीन को घर के पास ही आतंकियों ने निशाना बनाया।
इसके बाद वह मौके से भाग गए। उप जिला अस्पताल त्राल से इलाज के बाद अमीन को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्थानीय सूत्रों की मानें तो अमीन मेडिकल शॉप चलाता है। उस पर इलाके के युवाओं में नशे की प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का शक है।
आशंका है कि इसी वजह से आतंकियों ने उसे निशाना बनाया। हालांकि, पुलिस इस मामले को लेकर कुछ नहीं बोल रही है।