मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकियों ने सोमवार की रात को पूर्व वित्त मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर के घर पर हमला किया। संयोग से हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने रात 12 बजे बांदीपुरा इलाके में स्थित अब्दुल रहीम राथर के घर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस समय यह हमला हुआ उस समय राथर घर पर मौजूद नहीं थे। घटना में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल बदर द्वारा ली गई है। संगठन के प्रवक्ता आतिफ हिजाजी ने एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को अपने बयान में बताया कि उनके संगठन के आतंकी वहां पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। नेताओं पर हमले ऐसे ही जारी रहेंगे। यह भी दावा किया कि इस हमले के दौरान एक पुलिस का जवान घायल भी हुआ है।