फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के अवंतीपोरा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर किया ग्रेनेड हमला, तीन घायल

Thu, 23 May 2019 03:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन चलाते हुए सुरक्षाबल - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के अवंतीपोरा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया। इस दौरान वहां मौजूद तीन स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर आतंकियों ने अवंतीपोरा में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड फेका। इस हमले में तीन लोगों के घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।  

उधर राजोरी जिला पुलिस ने चटियारी वन क्षेत्र में आतंकवादियों के एक बड़े ठिकाने को बुधवार को ध्वस्त किया। पुलिस को यहां से आटोमेटिक असॉल्ट राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। एसएसपी के अनुसार प्राथमिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवादियों ने बरामद हथियारों और गोला-बारूद को बड़े आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा किया था, लेकिन पुलिस ने उनके नापाक इरादे ध्वस्त कर दिए। 
विज्ञापन


एसएसपी युगल मन्हास ने बताया कि चटियारी वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के आधार पर मंगलवार देर शाम ऑपरेशन शुरू किया गया। डीएसपी ऑपरेशन प्रणव महाजन और डीएसपी हेडक्वार्टर गोविंद रतन के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी चिंगस ने एएसपी लियाकत अली की देखरेख में पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। 

एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन पूरे दिन जारी रहा और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने एक आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया, जिसे ध्वस्त कर वहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस स्टेशन राजोरी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें