फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू, उधमपुर और लद्दाख लोकसभा सीट पर भगवा लहर, कार्यकार्ता बोले छा गए मोदी

Thu, 23 May 2019 01:26 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की जम्मू-पुंछ, उधमपुर-डोडा-कठुआ और लद्दाख लोकसभा चुनाव में दोपहर 12 बजे तक जो गिनती सामने आई है उसके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा व डॉ जितेंद्र सिंह ने भारी बढ़त बना ली है। जम्मू में जुगल किशोर कांग्रेस प्रत्याशी रमण भल्ला से 179031 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर लद्दाख में बीजेपी प्रत्याशी जमयांग सेरिंग नामग्याल 25461 वोटों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


उधमपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य रहे हैं। हालांकि वह भाजपा प्रत्याशी से करीब 261883 वोट से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को वोटों की गिनती शुरू हो गई। उधमपुर-डोडा-कठुआ लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जैसे ही शुरू हुई तो भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुरू से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक डॉ. जितेंद्र सिंह ने 515280 वोट प्राप्त कर लिए। उनका वोट प्रतिशत 62.18 रहा। 
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे स्थान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह रहे। उन्हें इस दौरान 231472 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 30.58 रहा। वह भाजपा प्रत्याशी से करीब 261883 वोट से पीछे रहे। 

इसके अलावा पैंथर्स पार्टी के प्रत्याशी हर्षदेव सिंह को 12948 वोट, राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के प्रत्याशी लाल सिंह को 15155 वोट, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी तिलक राज को 11516 वोट मिले। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है उससे उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें