फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी समीर टाइगर की मुखबिरी के शक में हिजुबल ने महिला को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Aug 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जिले के द्रबगाम इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार दोपहर को अली मोहम्मद भट की पत्नी शमीमा अख्तर (38) को पिता के घर के बाहर गोलियों से निशाना बनाया। यह महिला कोइल गांव में रहती थी लेकिन पिता के घर आई हुई थी। पुलिस के अनुसार इस घटना को हिज्ब के दो आतंकियों ने अंजाम दिया। उन्होंने इस महिला को नजदीक से निशाना बनाया।

इस बीच हिज्ब ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस महिला का पुलिस और सेना के साथ संपर्क था। अक्सर वह सेना के कैंप और पुलिस स्टेशन जाया करती थी। समीर टाइगर की मुखबिरी भी उसने की थी जिसमें टाइगर सहित एक अन्य आतंकी मारा गया था। बयान में यह भी कहा गया है कि उसके हाथ हमारे भाइयों के खून से रंगे हुए थे। उसकी मौत अन्य के लिए सबक होनी चाहिए जो मुखबिरी करते हैं। बयान में यह भी कहा गया है कि सुरक्षाबलों के साथ संपर्क  के चलते उसे इलाके में शमीमा डीएसपी के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें