फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राजौरी में LoC पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग, एक जवान शहीद

Sat, 15 Jul 2017 07:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे इलाकों में लगातार गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे राजोरी जिले में सेना की फारवर्ड पोस्ट पर गोलाबारी की गई है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से तोड़े गए सीजफायर के बाद भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है। शहीद जवान का नाम लांस नायक मोहम्मद नसीर बताया जा रहा है। 

वहीं पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर हो रही गोलाबारी लगातार जारी है, जिसके जवाब में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से वीरवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में स्नाइपर शॉट से दो भारतीय जवान शहीद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी का वीडियो

#WATCH: Shelling by Pakistan along the Line of Control in Rajouri's Manjakote in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/YxPTrdxvoF — ANI (@ANI_news) July 15, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें