जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने पूर्व पीडीपी नेता गुलाम नबी पटेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उनकी मौत हो गई है। हमले को अंजाम देकर हमलावर मौके पर से फरार होने में कामयाब रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने घटना को तब अंजाम दिया जब वह अपने यादर स्थित घर से पुलवामा के लिए जा रहे थे।
इस घटना पर प्रदेश की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, 'मैं तहेदिले से इस घटना पर जी. एन. पटेल के परिवार के प्रति अपनी संवेदना वक्त करती हूं। इस तरह के भयावह कृत्यों से कुछ भी हासिल नहीं होता है, लेकिन एक परिवार को तबाह कर दिया जाता है।'
इस हमले में दो पुलिस वाले भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनकी पहचान इम्तियाज अहमद जारगार और बिलाल अहमद मीर के तौर पर हुई है। फिलहाल इन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।