फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर:अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी घायल

Mon, 03 Jul 2017 12:22 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अनंतनाग में आतंकी हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर के अनंतनाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया है। सूत्रों से मुताबिक दक्षिण कश्मीर के जिले अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकियों द्वारा हमला किया गया है। इस हमले के बाद से इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनंतनाग जिले में अज्ञात आतंकियों द्वारा जम्मू कश्मीर पुलिस की एक पुलिस पार्टी पर हमला किया गया है। सूत्रों के अनुसार आतंकियों के इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी को श्रीनगर के राज्य अस्पताल में रेफर किया गया है।

हालांकि हमले के विषय में अब तक आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आ सका है। सूत्रों के मुताबिक हमले के बाद इलाके में सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनंतनाग में लगातार सुरक्षाबल निशाने पर

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला - फोटो : Demo Photo
पूर्व में अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस कर्मियों के काफिले को निशाना बनाया जा चुका है। जून महीने में अनंतनाग में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों द्वारा पुलिसकर्मियों के काफिले को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के एसएचओ फिरोज अहमद डार समेत 5 अन्य पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें