फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री के दौरे में तैनात सुरक्षाकर्मी पर आतंकियों ने हमला कर हथियार लूटे

Tue, 31 Jul 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu kashmir police
विज्ञापन
कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाकर्मी से सरकारी हथियार लूट की पहली घटना मंगलवार को हुई। पूर्व मंत्री व विधायक अब्दुल हक खान के कुपवाड़ा जिले में दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक सुरक्षाकर्मी पर हमला कर आतंकियों ने हथियार लूट लिए। सीमांत जिले में लूट की इस पहली घटना से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस बीच हिजबुल मुजाहिदीन ने हथियार लूट की जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी की शिनाख्त चौथे आईआरपी बटालियन के मोहम्मद इशहाक के रूप में हुई है। पूर्व मंत्री अब्दुल हक खान का लोलाब इलाके में दौरा था। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें मोहम्मद इशहाक भी शामिल था। जब वह लोलाब के मैदनपोरा इलाके के कनधार में ड्यूटी पर था उसी समय आतंकियों ने हमला कर उसकी सर्विस राइफल लूट ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सेना तथा एसओजी की टीम पूरे इलाके को खंगाल रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें