फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, बडगाम में एसपीओ को मारी गोली

Sun, 28 Oct 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/त्राल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

घाटी में शनिवार की रात आतंकियों ने सेना के कैंप समेत दो स्थानों पर हमला किया। इसमें एक एसपीओ घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। 

विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के त्राल में शनिवार रात करीब 10.40 बजे आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। बाजवानी इलाके में 42 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। एक सप्ताह में त्राल में यह सुरक्षाबलों के ठिकाने पर हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले सेना व सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। 

उधर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार ए शरीफ में आतंकियों ने देर रात एसपीओ मोहम्मद हफीज को गोली मार दी। घटना चारवानी गांव की है। घायल एसपीओ, एसडीपीओ कार्यालय चरार ए शरीफ में तैनात हैं। घायल होने के बाद उन्हें तत्काल श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें