फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी को लगी गोली, इलाके में सुरक्षाबलों ने घेरा

Thu, 04 May 2023 09:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकवादियों ने नाका पार्टी पर मौजूद सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकी फरार हो गया। इस घटना में एक सिपाही को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में वीरवार देर शाम को आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर गोलाबारी कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजबिहाड़ा में आतंकवादियों ने नाका पार्टी पर मौजूद सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान आतंकी फरार हो गया। इस घटना में एक सिपाही को मामूली चोटें आई हैं।

उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उधर कठुआ में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे से सटे मग्गर खड्ड इलाके को सुरक्षाबलों ने रातभर घेरे रखा।
विज्ञापन


रेलवे लाइन के नजदीक दो संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस, एसओजी, रेलवे पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने घंटों तलाशी अभियान चलाया। रात ढ़ाई बजे तक मग्गर खड्ड सहित बस्ती को भी खंगाला गया।

इसमें स्थानीय लोगों की मदद ली गई। सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। वहीं, सांबा में भी दिनभर हाईवे पर नाके लगा कर वाहनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें