कश्मीर घाटी के लिए सोमवार का
दिन ब्लैक मंडे साबित हुआ है। एक के बाद एक कश्मीर में तीन आंतकी हमले
हुए हैं। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में पुलिस पार्टी पर हुए हमले तीन
पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। जबकि एक पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो
गया है।
वहीं दूसरी ओर कश्मीर के पट्टन में भी पुलिस और आतंकियों
के बीच मठभेड़ हुई है। जम्मू कश्मीर में पुलिस के उपर दो घंटों के अंदर
यह दूसरा हमला है।
पहला हमला उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में
हुआ। आतंकी एक चलती बस में पुलिसवाले को गोली मारकर फरार हो गए। एक वरिष्ठ
पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-मुजफ्फराबाद सड़क पर मुजगुंड में एक
सवारी बस में दो आतंकवादी सवार हुए।
अधिकारी ने बताया कि बस में
सवार सवारियों ने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने बस में ही बैठे आईआरपी के
तीसरे बटालियन के उपनिरीक्षक गुलाम मुस्तफा पर बेहद नजदीक से गोलियां चलाई।
इसके बाद वे बस का अपहरण कर उसे शेल्लू (सोपोर) तक ले गए और वहां
उतरकर फरार हो गए। इसके बाद, वे सोपोर के करीब बस रुकवाकर फरार हो गए। घायल
पुलिसवाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा
रही है।