फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 26 Mar 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
सेना के काफिले परआतंकी हमला - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कचडूरा इलाके में आतंकियों ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के काफिले को निशाना बना कर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन


हालांकि जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस गोलीबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।

वारदात के बाद पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। एसएसपी शोपियां श्रीराम अंबराकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हम इस मामले में जांच कर रहे हैं।  
विज्ञापन


पेट्रोलिंग को जा रहे थे जवान 
सूत्रों के मुताबिक सेना की 34 बटालियन के जवान पेट्रोलिंग करने जा रहे थे। इसी बीच घात लगा के बैठे आतंकियों ने कचडूरा इलाके के बीएसएनएल टावर के पास अचानक से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने इलाके के सभी आने जाने वाले रास्ते को सील करके आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। 

शोपियां में जवान पहले भी बने हैं निशाना 
गौरतलब है कि शोपियां इलाके में पहले भी कई बार जवानों को निशाना बना कर हमले किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में सेना के गुजरते काफिले को शोपियां में निशाना बना कर पत्थरबाजी की गई थी। इसके साथ ही एक जीओसी को पीट-पीट कर जान लेने की भी कोशिश की गई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

आतंकियों की बैंक लूट की कोशिश नाकाम

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सतर्क गार्ड ने सोमवार को आतंकियों की ओर से बैंक लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

पुलिस के अनुसार जिले के बुगाम स्थित जेके बैंक की शाखा में घुसकर आतंकियों ने लूट की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात गार्ड की सतर्कता से आतंकी भाग खड़े हुए। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें