फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को चकमा देकर आतंकी फरार

Wed, 02 Nov 2016 12:22 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बांदीपोरा के अजर इलाके में आतंकी सुरक्षा बलों को गच्चा देकर फरार हो गए। मंगलवार तड़के जंगल से सटे रिहायशी इलाके में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर एसओजी और सेना ने संयुक्त घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। दो घंटे दोनों तरफ से फायरिंग जारी रही। फायरिंग रुकने पर सर्च आपरेशन चलाया गया, पर आतंकी नहीं मिले।

माना जा रहा है कि आतंकी पास के जंगल में भाग गए। देर शाम तक इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकी जंगल से सटे इलाके में छिपे थे। घने जंगल और झाड़ियों की ओट लेकर ही आतंकी फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें