फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा मुठभेड़: सेना ने मार गिराए तीन आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में वीरवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान तीन  आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले के हाजिन इलाके के खोसा मोहल्ला में वीरवार की सुबह तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ दिया।

तलाशी अभियान के दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद करीब 10 बजे भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन

मारे गए आतंक‌ियों के शव बरामद

इस दौरान दोनों ओर से देर तक फायरिंग होती रही। बाद में काफी देर तक फायरिंग रुकी रही। लेकिन, दोपहर के समय एक बार फिर से भीषण मुठभेड़ शुरू हुई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के नार्थ रेंज के डीआईजी गरीब दास ने तीन आतंक‌ियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही आतंक‌ियों के पास भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद क‌िया गया है।

सुरक्षा बलों द्वारा आपरेशन खत्म कर द‌िया गया है लेक‌िन पूरे इलाके में सर्च आपरेशन अभी भी जारी है। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्ध‌ि के रूप में देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें