फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

Fri, 17 Jun 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के सोपोर के बोमाई इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी को मार गिराया। अभी कुछ और आतंकियों के छुपे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर शुक्रवार सुबह चना मोहल्ला इलाके में एक घर को घेर लिया था।' 

सुरक्षाबल जैसे ही घर के करीब पहुंचे घर में छिपे बैठे आतंकवादियों ने उन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कारवाई की गई जिसमें एक आतंकी ढे़र हो गया। मारा गया आतंकी हिजबुल का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी सेना की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया था । इस दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। अभी तक इलाके में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन जारी है। दोपहर बाद सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी हाथ लगी। घर में छुपे दूसरे आंतकी को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें