फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा आतंकवादी हमला हुआ नाकाम, किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, आठ किलो विस्फोटक बरामद

Sun, 03 Nov 2019 11:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • 10 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, पांच स्विच, चाइनीज पिस्टल भी मिला
  • सोपोर में भी आतंकियों के ठिकाने से हुई बरामदगी
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश हुई नाकाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ में रविवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया। सुरक्षा बल इसे बड़ी सफलता मान रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनका इस्तेमाल आतंकियों की ओर से बड़ी वारदात को अंजाम देने में किया जा सकता था।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को किश्तवाड़ जिले के मुगल मैदान के शेरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर राष्ट्रीय राइफल्स तथा एसओजी की ओर से पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान शेरी इलाके में आतंकी ठिकाना ढूंढ निकाला गया। यहां से 8.1 किलो विस्फोटक, 10 इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर बरामद किया गया। 

इसके साथ ही बैटरी के साथ पांच स्विच भी बरामद किया गया जो आईईडी विस्फोट में इस्तेमाल किया जाता है। सुरक्षा बलों को एक चाइनीज पिस्टल व दो मैगजीन, एके-47 राइफल की मैगजीन (27 गोलियां) भी यहां से मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उत्तरी कश्मीर के सोपोर के बर्थ इलाके में भी आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में सफलता मिली। यहां से भी हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें