फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में चल रही किक्रेट प्रतियोगिता में एचसीसी ने विजयपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को एचसीसी- विजयपुर तथा इसीसी और अगार जित्तो के बीच दो मैच खेले गए। पहले मैच में एचसीसी ने टॉस जीत की बल्लेबाजी करते हुए अठारह ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज अनिल व अरुण ने 47-47 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अंकुश ने भी शानदार 37 रन बनाए। विजयपुर के गेंदबाज रिंकू ने दो जबकि जोगिंदर ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयपुर की पूरी टीम 96 रनों पर ही ढेर हो गई। इसमें 43 रन राजू ने बनाए, छनू ने भी नौ रन का योगदान दिया। एचसीसी के गेंदबाज अंकुश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। शुन्ना और सरबजीत ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में अगार जित्तो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज रोहित के तीस, रिपिन के तेरह व अविनाश ने 11 रनों का योगदान दिया। टीम ने 106 रन बनाए। इसीसी के गेंदबाज सूर्या ने तीन सुनील व अरुण ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इसीसी की टीम ने पारी के 9वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। बल्लेबाज कौशल ने मैन आफ द मैच रहते हुए 45 रनों की शानदार पारी खेली। अरुण ने भी उन्नीस रन बनायें। अगार जित्तो की तरफ से गेंदबाज गोकुल, संजू व टोनी ने एक-एक विकेट लिया। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें