फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में आतंकी साजिश नाकाम, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

Mon, 22 Aug 2016 11:25 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार को सेना ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश नाकाम करते हुए आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूचना के आधार पर सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने चड़ीदरी इलाके में सर्च आपरेशन शुरू हुआ। इसी दौरान उन्हें एक आतंकी ठिकाना हाथ लगा। 
जवानों को आतंकी ठिकाने से एक मोर्टार, 25 मोर्टार, 10 ग्रेनेड, दो एके मैगजीन,60 एके राउंड, 1वायरलेस सेट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आतंकी

encounter - फोटो : PTI
सैन्य सूत्रों का मामले में कहना है कि जिस संख्या में हथियार बरामद हुए हैं उससे ये मालूम पड़ता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में मोर्टार और ग्रेनेड मिलना कोई आम बात नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तरी कमान के प्रमुख ले. जनरल डीएस हुड्डा ने कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ आपरेशन में तेजी लाने की बात कही थी। जिसके बाद से सेना ने आतंकियों के खिलाफ आपरेशन तेज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें