फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने एक पुलिस वाले पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिसकर्मी को गंभीर हालत में स्किमस सौरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी अतिरिक्त सुरक्षाबलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
Trending Videos

भीड़ भरे इलाके में मौजूद थे आतंकवादी

पुलिस प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब छह बजे व्यस्त बिजबेहाड़ा बाजार में आतंकियों, जिनकी संख्या मालूम नहीं हो सकी है, ने एक पुलिसकर्मी के करीब आकर उसपर गोलियां चलाईं।

गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और आतंकी इसका लाभ उठा कर वहां से भाग जाने में सफल रहे।

पुलिसकर्मी का नाम अल्ताफ अहमद बताया गया है। उसके पेट में गोली लगी है और गंभीर हालत में उसे शहर के प्रसिद्ध स्किमस सौरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

देर रात तक चलती रही मुठभेड़

घटना की सूचना मिलते ही कई आलाधिकारी विशेष पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस तथा अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें