जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना के काफिले पर छुपकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अलर्ट जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।
कुलगाम के यारीपोरा में शनिवार शाम सुरक्षाबलों का काफिला सड़क से गुजर रहा था कि छुपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवान पहले से चौकन्ना थे। ऐसे में उन्होंने आतंकी को घेरकर मार गिराया। अभी आतंकी की पहचान नहीं की जा सकी है।