जिले के अवंतीपोरा के त्राल इलाके से पुलिस ने वीरवार को हिजबुल मुजाहिदीन आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया। इसकी शिनाख्त लारोव जगीर त्राल के आसिफ अहमद भट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वह धमकी भरे पोस्टरों को छपवाने तथा उसे प्रसारित करने में शामिल था। पुलिस जांच में पता चला कि वह हिजबुल से जुड़ा हुआ है। वह इलाके में एक स्थानीय केमिस्ट की दुकान में तोड़फोड़ में भी शामिल रहा।