सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव पलूरा में 1971 के भारत पाक युद्ध में विस्थापित हुए परिवारों के सदस्यों ने बैठक कर उन्हें अलाॅट हुई भूमि के अधिकार दिए जाने का सरकार का धन्यवाद किया है।
लोगों ने अब उन्हें इसकी फाइल बनाए जाने के बारे में जागरूक करने की मांग उठाई है। पूर्व सरपंच दर्शन लाल ने कहा कि सरकार की ओर से ऑर्डर तो निकाला गया है लेकिन राजस्व विभाग की ओर से उन्हें कुछ भी नहीं बताया जा रहा है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग की है कि वह तहसीलदारों को निर्देश दें ताकि लोग भूमि के मालिकाना हक के लिए आवेदन कर सकें। संवाद