फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के पूर्व डीजी राजीव राय जम्मू-कश्मीर में एलजी के तीसरे सलाहकार नियुक्त

Sun, 05 Jan 2020 10:00 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस राजीव राय भटनागर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ के पूर्व डीजी राजीव राय भटनागर को उपराज्यपाल (एलजी) गिरीश चंद्र मुर्मू का तीसरा सलाहकार बनाया गया है। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उनका कार्यकाल प्रभावी माना जाएगा। 1983 बैच के आईपीएस भटनागर 2017 में सीआरपीएफ के डीजी बने थे। 
विज्ञापन


तीसरे सलाहकार के नियुक्त होने के साथ एक बार फिर तीनों सलाहकारों के बीच विभागों का बंटवारा होगा। अनुभवों के आधार पर माना जा रहा है कि उन्हें गृह विभाग का दायित्व सौंपा जा सकता है। 

घाटी में आतंकवाद पर नकेल कसने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए इस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा सकती है। फिलहाल गृह विभाग एलजी के पास है। 
विज्ञापन


इससे पहले केके शर्मा तथा फारूक खान को सलाहकार बनाया गया था। राज्य का पुनर्गठन होने से पहले गृह विभाग की जिम्मेदारी के विजय कुमार के पास थी, जो अब गृह मंत्रालय में सलाहकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें