फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather Updates: जम्मू में चार दिन से पारा 43 डिग्री के ऊपर, कश्मीर में बारिश की संभावना

Thu, 09 Jun 2022 01:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में 12 जून तक गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।  जम्मू में बुधवार की शुरुआत भी गर्म हवा के साथ हुई।
विज्ञापन
डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। राजधानी जम्मू में चार दिन से दिन का तापमान लगातार 43 डिग्री के ऊपर चल रहा है। लू से जनजीवन प्रभावित है। गर्मी का कारोबार पर भी असर दिख रहा है। दिन के समय बाजारों से भीड़ गायब है।

विज्ञापन


संभाग के ठंडे इलाकों में भद्रवाह, बटोत, बनिहाल में भी तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने जम्मू में 12 जून तक गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है। कश्मीर के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में हल्की बारिश हो सकती है।  जम्मू में बुधवार की शुरुआत भी गर्म हवा के साथ हुई।

दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने दुश्वारियों में इजाफा कर दिया। दिन के समय अधिकांश बाजार सूने पड़े रहे। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 43.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जम्मू में 2017 में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि ऑलटाइम 12 जून 1953 को 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 31.4, बटोत में 31.8 और भद्रवाह में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 5.0 डिग्री चढ़कर 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 30.6, पहलगाम में 25.0 और गुलमर्ग में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 20.2 और कारगिल में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू का तापमान 
8 जून      43.1
7 जून       43.0
6 जून        43.5
5 जून         43.2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें