फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Jammu-Kashmir: श्रीनगर में पारा 1.6 डिग्री, सीजन की सबसे सर्द रात, जम्मू का तापमान 10 डिग्री गिरा 

Tue, 23 Nov 2021 09:51 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा लगातार पारा गिर रहा है। राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Weather Report - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा लगातार पारा गिर रहा है। राजधानी श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में भी शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

विज्ञापन


जम्मू में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री ने नीचे आ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।  कश्मीर के लगभग सभी हिस्सों में दिन का तापमान भी 16 डिग्री से नीचे आ गया है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।

श्रीनगर में दिन का तापमान भी 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.7, गुलमर्ग में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। यहां दिन का तापमान भी 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 और दिन का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में मौसम साफ रहने के साथ दिन में भी ठंडक का अहसास बढ़ा है। यहां दिन का तापमान 25.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.4, बटोत में 5.7, कटड़ा में 10.2, भद्रवाह में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें