फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः बांस उत्पादन के लिए प्रदेश और एनईसीबीडीसी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Wed, 13 Jan 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर... - फोटो : ANI
विज्ञापन

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू में जल्द प्रदेश स्तर का बैंबू (बांस) मिशन शुरू होगा। इस मिशन से दस हजार परिवारों को जोड़ा जाएगा। देश के 23 राज्यों की तरह जम्मू को भी मिशन मोड पर जोड़ने की जरूरत है। प्रदेश में वर्तमान में एक हजार परिवार बांस हस्तशिल्प के कारोबार से जुड़े हैं।

विज्ञापन


बांस उत्पादन से जम्मू कश्मीर में आर्थिक तस्वीर बदलेगी। उपराज्यपाल मंगलवार को स्थानीय कन्वेंशन सेंटर में जम्मू-कश्मीर और नार्थ ईस्ट केन एंड बैंबू डेवलपमेंट काउंसिल (एनईसीबीडीसी) के बीच हुए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस ऐतिहासिक समझौते का उद्देश्य जम्मू कश्मीर में बांस के उत्पादन की शुरुआत करना है। 

उपराज्यपाल ने कहा कि कठुआ, सांबा, रियासी, उधमपुर, कश्मीर के कुछ हिस्सों आदि में बांस उत्पादन की भरपूर क्षमता है। आने वाले सालों में जम्मू-कश्मीर में बांस के उत्पादन के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बांस उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक ले जाना होगा। हथकरघा, हस्तशिल्प और उद्योग विभाग को बेहतर प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन


युवाओं और किसानों को जोड़ेंगे
जम्मू कश्मीर में युवाओं के साथ किसानों को बांस उत्पादन से जोड़ा जाएगा। देशभर में 25000 से अधिक बांस उद्योग हैं। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिल रहा है। इसके उत्पादन को बढ़ावा देने को तकनीक का सहारा लिया जाएगा। जम्मू- कश्मीर में वन अधिकार अधिनियम में परिवर्तन होने से अब बांस उत्पादन के रास्ते साफ हो गए हैं। महाराष्ट्र की तर्ज पर जम्मू कश्मीर में बांस की नई क्रांति लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें