फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती के सगे भाई तस्सदुक को बनाया गया एमएलसी, मिल सकता है ये मंत्रालय

Fri, 22 Dec 2017 11:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
tasadduk mufti - फोटो : ANI
विज्ञापन
एक सप्ताह से अधिक समय तक सरकार और राजभवन के बीच चले सवाल-जवाब का सिलसिला शुक्रवार को थमा और राज्यपाल ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सगे भाई तस्सदुक मुफ्ती को विधान परिषद के लिए नामित कर दिया।
विज्ञापन


इन्हें महाराजा हरि सिंह जयंती पर अवकाश न घोषित किए जाने से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले विक्रमादित्य सिंह के स्थान पर एमएलसी बनाया गया है। इस बीच राज्यपाल ने वीरवार को इस्तीफा देने वाले हज एवं ओकाफ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सैयद फारूक अंद्राबी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

माना जा रहा है कि तस्सदुक को मंत्रिपरिषद में शामिल कराने के लिए ही अंद्राबी ने इस्तीफा दिया है, ताकि सियासी गलियारे में इस बात की आलोचना न हो कि मंत्रिपरिषद में महबूबा का पूरा कुनबा ही शामिल है। ज्ञात हो कि अंद्राबी भी महबूबा के रिश्ते में मेटरनल अंकल लगते हैं।
विज्ञापन


इस नए घटनाक्रम से बजट सत्र शुरू होने से पहले ही तस्सदुक की मंत्रिपरिषद में ताजपोशी तय मानी जा रही है। उन्हें पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है।सूत्रों का कहना है कि तस्सदुक 26 दिसंबर को एमएलसी पद की शपथ ले सकते हैं।

शनिवार, रविवार तथा सोमवार (क्रिसमस) को अवकाश होने के चलते मंगलवार को शपथग्रहण संभावित है। दरअसल तस्सदुक को विक्रमादित्य सिंह के रिक्त स्थान पर एमएलसी नामित करने के लिए कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन मंजूरी दी। 
विज्ञापन

जानें कौन हैं कौन हैं तस्सदुक मुफ्ती

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के तस्सदुक मुफ्ती इकलौते पुत्र हैं। मुफ्ती के निधन से पहले वह मुंबई सिने जगत में फिल्म निर्माण से जुड़े रहे। उनके निधन के बाद महबूबा उन्हें पीडीपी की सक्रिय राजनीति में लाईं।

वह महबूबा के इस्तीफे के बाद अनंतनाग लोकसभा सीट से पीडीपी के उम्मीदवार भी रहे, लेकिन घाटी में बिगड़े हालात की वजह से चुनाव स्थगित हो गया। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री ग्रीवांस सेल का कोआर्डिनेटर बनाया गया। एमएलसी के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्होंने पिछले सप्ताह कोआर्डिनेटर पद से इस्तीफा दिया था। 

अंद्राबी डेढ़ साल से अधिक रहे मंत्री
डोरू से विधायक फारूक अहमद अंद्राबी को चार अप्रैल 2016 में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उनके पास हज एवं ओकाफ के साथ ही पीडीडी, पीएचई, उद्योग विभाग भी था। वह 21 महीने से अधिक समय तक महबूबा मंत्रिमंडल में रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें