उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर पुलिस को एनआईटी मामले में निशाना बनाया जा रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से अपनी राज्य की पुलिस के हक में खड़ा होने को कहा है।
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर लिखा है कि आरएसएस ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस पक्षपात करती है और उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए सीआरपीएफ को एनआईटी में लाया गया।
उन्होंने एक और ट्वीट में गैर कश्मीरी छात्रों को उस तरीके से व्यवहार करने को कहा है, जैसा वह कश्मीरियों से बाहरी राज्यों में करने की उम्मीद रखते हैं।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है ‘गैर कश्मीरी छात्रों से अनुरोध है कि वैसा व्यवहार करें जैसा कि वह कश्मीरियों से भारत के अन्य हिस्सों में करने की उम्मीद रखते हैं।’ गौरतलब है कि यह ट्वीट उमर ने कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज के ट्वीट के जवाब में लिखा है।
सोज ने अपने ट्वीट में लिखा है ‘मेरे प्रिय कश्मीरी साथियो, मैं आप सबसे अनुरोध करता हूं कि गैर कश्मीरियों के साथ वैसा व्यवहार करें जैसा आप चाहते हैं कि कश्मीरियों के साथ जम्मू-कश्मीर से बाहर किया जाना चाहिए।’