फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दरबार में उठेगा पीडीपी-भाजपा में रार का मुद्दा

Sun, 23 Apr 2017 11:09 AM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग तथा कश्मीरियों पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी से बढ़ी तनातनी का मुद्दा दिल्ली दरबार में उठ सकता है। पीडीपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष नाराजगी का मुद्दा उठाएंगी।
विज्ञापन


गठबंधन धर्म का पालन करने के लिए पीडीपी की ओर से भाजपा पर दबाव डाला जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार पर एजेंडा आफ एलायंस के तहत कश्मीर मसले के हल के लिए सभी पक्षकारों से जल्द से जल्द बातचीत शुरू करने पर भी जोर दे सकती है।

सूत्रों ने बताया कि रविवार को दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के साथ ही महबूबा मुफ्ती मोदी तथा अमित शाह से मिलेंगी। इस मुलाकात में पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम, घाटी के हालात और अमरनाथ यात्रा पर चर्चा हो सकती है। पीडीपी इस बात से खासी नाराज है कि एमएलसी चुनाव में जम्मू की सुरक्षित सीट पर भी वह हार गई। क्रास वोटिंग कराकर भाजपा ने पीडीपी से यह सीट झटक ली।
विज्ञापन


इसका घाटी तथा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश गया। भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर लोगों की ओर से उंगलियां उठाई जाने लगीं। विपक्षी नेकां और कांग्रेस की ओर से भी गठबंधन को लेकर हमले किए जाने लगे।
Trending Videos
विज्ञापन

​रार से चर्चाओं को मिला बल

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
एमएलसी चुनाव में हार के चलते पीडीपी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा के पत्थरबाजों से गोली से निबटने और घाटी में पत्थरबाज को सेना की गाड़ी में बांधकर घुमाए जाने पर युद्ध और प्यार में सब जायज संबंधी राममाधव के बयान ने आग में घी का काम किया।

तिलमिलाई पीडीपी ने कठुआ में मेधावी छात्राओं के  स्कूटी वितरण कार्यक्रम का भी बहिष्कार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि राममाधव ने शुक्रवार को जम्मू दौरे के दौरान सहयोगी पार्टनर की नाराजगी दूर करने की कोशिश की, लेकिन अब भी मामला तल्ख है। 

गठबंधन में बढ़ी रार को लेकर राज्यपाल शासन लगाए जाने तथा महबूबा के इस्तीफा देने की चर्चाएं भी होने लगीं। इन चर्चाओं को राममाधव के राज्यपाल से मिलने के बाद और बल मिल गया। हालांकि, भाजपा ने इन सब चर्चाओं को खारिज किया है। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह का कहना है कि दोनों दलों के बीच बेहतर समन्वय है। सब कुछ ठीक चल रहा है। सरकार का पूरा ध्यान विकास पर है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें