फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जनता दरबार में सुनेंगी फरियाद

Thu, 19 May 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती प्रत्येक महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को जनता दरबार लगाएंगी। दरबार उनके निजी कार्यालय में लगेगा। यहां वे जनता की शिकायतें सुनने के साथ ही उनका त्वरित निस्तारण करेंगी। 
विज्ञापन


चर्च लेन सोनावर स्थित निजी कार्यालय में वे संगठनों, प्रतिनिधिमंडल तथा लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगी। जन प्रतिनिधिमंडलों, संगठनों तथा व्यक्तियों के लिए टेलीफोन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर वे समय ले सकते हैं।

इसके लिए उन्हें टेलीफोन नंबर 0194-2500750, 2483236 व 2500643, फैक्स नंबर-0194-2501262 पर संपर्क करना होगा। पूर्व निर्धारित समय लेकर वे अपनी शिकायतों तथा मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन


इन पर विचार कर उनके त्वरित समाधान की कोशिश की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ऐसा जनता की सहूलियत के लिए किया गया है, ताकि मुख्यमंत्री आसानी से उनकी दिक्कतें सुन सकें। ज्ञात हो इसके पहले उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने भी श्रीनगर में रोजाना शाम के दो घंटे जनता दरबार की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें