पीडीपी-भाजपा की सरकार के गठन में और देरी के आसार नजर आ रहे। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा अगले सप्ताह के आखिरी दिनों में उमरा करने सऊदी अरब जा सकती हैं। वहां 15 दिन रहेंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा सोमवार को संसद सत्र में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी। उमरा के लिए जाने से पहले वह मंगलवार से कुछ दिन संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी।
महबूबा चाहती हैं कि वैचारिक मतभेदों वाले दोनों दलों की सरकार के गठन से पहले रियासत में सकारात्मक माहौल बने। साथ ही केंद्र सरकार भी विश्वास बहाली के लिए कुछ कदम उठाए।
जेएनयू मामले, कश्मीर में आतंकी वारदातों और जम्मू के सुंदरबनी में निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद पर स्याही फेंकने के मामलों के बाद से रियासत के माहौल से वह थोड़ा विचलित हैं। चाहती हैं कि यह मामले शांत हों तो आगे कदम बढ़ाया जाए।