पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती आगामी दिनों में श्रीनगर व जम्मू में पार्टी नेताओं से मिलकर उनका मन टटोलेगी। 31 जनवरी को महबूबा की ओर से बुलाई गई बैठक पर उसकी दस माह तक गठबंधन सहयोगी रही भाजपा के अलावा नेकां और कांग्रेस भी नजर लगाए हुए हैं।
श्रीनगर में महबूबा की ओर से पीडीपी नेताओं की 31 जनवरी को बुलाई गई बैठक पर पार्टी में तो हलचल है ही, अन्य सियासी दलों की भी इस पर निगाहें टिकी हुई हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर के अनुसार बैठक में रियासत के परिदृश्य के अलावा रियासत की राजनीति से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा होगी।