फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों पर पथराव के बाद क्षीर भवानी मंदिर पहुंची महबूबा

Sun, 12 Jun 2016 08:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
क्षीर भवानी मंदिर पहुंचीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
अनंतनाग में शनिवार रात काफिले पर पथराव से नाराज कश्मीरी पंडितों ने रविवार को क्षीर भवानी मंदिर पहुंचीं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सामने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। इससे पहले शनिवार रात को भी कश्मीरी पंडितों ने क्षीर भवानी मंदिर में विरोध प्रदर्शन किया था। 

मुख्यमंत्री गांदरबल जिले के तुलमुला स्थित क्षीर भवानी मंदिर में सुबह करीब साढ़े 11 बजे कश्मीरी पंडितों के बीच पहुंचीं। यहां उन्होंने शरारती तत्वों द्वारा कश्मीरी पंडितों के वाहनों पर हुए पथराव पर अफसोस जताया। इसी बीच कुछ कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों ने क्षीर भवानी मंदिर में महबूबा से मिलने की कोशिश की

- फोटो : Amar Ujala
उनका कहना था कि सोची समझी साजिश के तहत कश्मीरी पंडितों के वाहनों को निशाना बनाया गया। सरकार की तरफ से क्षीर भवानी यात्रा के वाहनों की सुरक्षा के लिए प्रबंध नहीं किए गए थे। अगर सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए होते तो शरारती तत्व उनके वाहनों को निशाना नहीं बना पाते। 

जिस प्रकार कश्मीर के हालात बने हुए हैं, उससे साफ था कि कश्मीरी पंडितों के वाहनों को निशाना बनाया जा सकता है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेकर कोई कदम नहीं उठाए। मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश विफल होने के बाद पंडित उनके पीछे-पीछे विरोध स्वरूप नारेबाजी करते चल रहे थे। 

अनंतनाग में पथराव का शिकार हुए दोनों बसों को लेकर सेना रविवार सुबह 10 बजे तुलमुला पहुंची। पथराव के बाद कश्मीरी पंडितों के अन्य वाहन शनिवार रात 11 बजे ही तुलमुला पहुंच गए थे। यहां रात में भी कश्मीरी पंडितों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें