फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा ने कहा, हालात सामान्य होते ही होगी कश्मीरी पंडितों की वापसी

Wed, 22 Feb 2017 11:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लोगों को संबोध‌ित करतीं सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कश्मीरी विस्थापित कैंपों का दौरा कर वहां पर रह रहे विस्थापितों की सुध ली और उन्हें शिवरात्रि के महापर्व पर मुबारकबाद दी। उनकी समस्याओं को सुनने के साथ इनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कश्मीर में हालात सामान्य बनाने की ओर अग्रसर हैं।
विज्ञापन


हालात साजगार होते ही वह विस्थापितों को घाटी में बसाने का काम शुरू कर देंगी। उन्होंने कहा कि पंडितों के बिना कश्मीर अधूरा है। कुछ ताकतें सरकार के कामकाज में बाधा डाल हालात को सामान्य नहीं होना देना चाहती, ताकि विकास की गाड़ी को आगे बढ़ाया जाए और लोगों की मूलभूत समस्याओं को हल किया जाए। गत वर्ष कश्मीर में हिंसा से बहुत सी जानें चली गईं और विकास कार्य ठप पड़ गए। ऐसे में नुकसान भी आम जनता का ही हुआ। 

पुरखू कैंप में पीडीपी के प्रधान दिलीप रैणा ने पंडितों की समस्याओं को उठाया। इसके अलावा जगती में यूथ आफ जगती संगठन के प्रधान नवीन गोसानी ने भी माग पत्र सौंपा। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह उन्हें पूर्ण रूप से बसाए, चाहे यह जम्मू में हो या फिर कश्मीर में। हम लोग बार-बार उठना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी रोजगार पैकेज पर तुरंत अमल किया जाए, जिससे बेरोजगार युवाओं को नौकरियां मिल सकें। पंडितों की कश्मीर में रह गई जमीन जायदाद का मुआवजा दिया जाए। पंडितों के जिन घरों और अन्य संस्थानों को जलाया गया था, उनका अभी तक मुआवजा नहीं मिला। सरकार ने 50 प्रतिशत मुआवजा दिया था, जबकि बाकी का अभी भी बकाया है।

सरकार को चाहिए कि वह जल्द रिलीज करे। रिलीफ विभाग के पास पंजीकृत सभी परिवारों को घर मुहैया करवाए जाएं। इस मौके पर मंत्री अब्दुल रहमान वीरी, रिलीफ कमिश्नर के अलावा सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सामने की नारेबाजी

MEHBOOBA MUFTI - फोटो : Amar Ujala
जगती में मुख्यमंत्री के सामने कश्मीरी पंडितों ने नारेबाजी की। उन्होंने रिलीफ कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

कश्मीरी पंडितों का कहना है कि पिछले दिनों रिलीफ कमिश्नर ने जगती में लोगों के साथ अशोभनीय व्यवहार किया था। पंडितों ने तो केवल राशन न मिलने की शिकायत की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें