फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 मई को रियासत को करोड़ों के तोहफे देंगी महबूबा मुफ्ती

Thu, 04 May 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
निर्माण की दो बार तय समयसीमा पार करने के बाद आखिरकार बिक्रम चौक फ्लाईओवर उद्घाटन के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती छह मई को इसका उद्घाटन करेंगी। 77 करोड़ की राशि से तैयार 1.3 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर वाहनों को दौड़ाने का सफल ट्रायल पूरा कर लिया गया है। इरा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


फ्लाईओवर का निर्माण 31 दिसंबर 2016 तक पूरा होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद सरकार की तरफ से 31 मार्च 2017 तक की समयसीमा निर्धारित की थी, लेकिन इस अवधि में भी कार्य पूरा नहीं हो पाया। अब आखिर में जाकर छह मई को फ्लाई ओवर का उद्घाटन करने की तैयारी कर दी गई है। बुधवार को शर्मा ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को छह मई तक हर कार्य पूरा कर लेने की हिदायत दी। 

जम्मू कश्मीर अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट इंवेस्टमेंट प्रोग्राम के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक के लोन की राशि से तैयार किए गए फ्लाईओवर से जम्मू के अति व्यस्त बिक्रम चौक से लेकर ग्रीन बेल्ट पार्क तक के क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें