फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की कैबिनेट में शामिल होंगी महबूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य की सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जल्द ही एनडीए का घटक बन सकती है। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती मोदी सरकार के अगले सप्ताह होने वाले संभावित विस्तार में कैबिनेट में शामिल की जा सकतीं हैं। पीडीपी के मंत्रिमंडल में शामिल होने की कयासबाजी काफी पहले से चल रही थी, लेकिन पीडीपी सूत्रों का कहना है कि अगले विस्तार में पार्टी को प्रतिनिधित्व का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी के व्यस्त होने की वजह से फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार लटका है, लेकिन, बैठक समाप्त होते ही अगले सप्ताह मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें पीडीपी को शामिल किया जा सकता है। यदि महबूबा मंत्री बनती हैं तो रियासत से दो मंत्री हो जाएंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह पहले से ही प्रधानमंत्री सचिवालय में राज्यमंत्री हैं। इससे रियासत में विकास कार्यों को और बल मिलेगा। जानकारों का कहना है कि गठबंधन का ताना बाना बुनते समय ही यह स्पष्ट हो गया था कि पीडीपी के एक सांसद को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय है। राज्य में गठबंधन सरकार को बखूबी चलाने के लिए मंत्री पद की पेशकश की जाएगी।
विज्ञापन


इस बीच, महबूबा मुफ्ती तथा मुजफ्फर हुसैन बेग दोनों के नाम चर्चा में थे, लेकिन, अब सूत्रों का कहना है कि महबूबा का नाम लगभग तय है। हालांकि, इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है कि वे किसे मंत्री बनाएं।
विज्ञापन

बंगलूरू में हो सकती है रियासत पर चर्चा

बंगलूरू में शुक्रवार से शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में जम्मू कश्मीर से सात भाजपा नेता हिस्सा ले रहे हैं। इनमें प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह, सांसद थुपस्टन शिवांग, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, महासचिव संगठन अशोक कौल और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अशोक खजूरिया शामिल है।

पार्टी के प्रदेश नेताओं का कहना हैं कि कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न राज्यों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर प्रदेश पर भी चर्चा हो सकती है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में विस्तार से चर्चा शुरू हो चुकी है। पीडीपी के साथ भाजपा की प्रदेश में गठबंधन सरकार पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हो सकती है। पार्टी प्रवक्ता बलवीर रामरतन का कहना है कि प्रदेश भाजपा के सात नेताओं का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेना काफी महत्व रखता है।

महबूब, भट्ट, भसीन पीडीपी महासचिव मनोनीत
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं महबूब इकबाल, निजामुद्दीन भट्ट और दमन भसीन को पार्टी महासचिव मनोनीत किया है।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार पार्टी अध्यक्ष महबूबा ने राजा एजाज अली को बारामूला संसदीय क्षेत्र का चीफ कोआर्डिनेटर और मुफ्ती सजाद अहमद को अनंतनाग संसदीय क्षेत्र का चीफ कोआर्डिनेटर मनोनीत किया है।

पार्टी नेताओं को संगठन में नये पदभार देकर पीडीपी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाये रखने के लिए नई नियुक्तियां की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें