मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एलओसी और आईबी पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान में वार्ता प्रक्रिया को फिर से शुरू करने पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि तनाव को खत्म करने के लिए संवाद करना ही होगा। पाकिस्तान की गोलाबारी में हुई मौतों पर शोक जताते हुए महबूबा ने कहा कि ऐसे हालात और बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। नई दिल्ली और इस्लामाबाद को तत्काल बातचीत के चैनल खोलने होंगे।
महबूबा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर मानवीय संकट पैदा हो गया है। दो देशों के तनाव का खामियाजा निर्दोष अवाम को भुगतना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर को अमन की जरूरत है। लेकिन, यहां पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे संकट की स्थिति बन गई है।