मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि संविधान का अनुच्छेद 370 रियासत को विशेष दर्जा प्रदान करता है। यह रियासतवासियों के लिए राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल केवल बातचीत से ही निकाला जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशाल जनमत प्राप्त है और वे बातचीत का रास्ता शुरू कर इतिहास रच सकते हैं। अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाए जाने की शुरू हुई बहस के बीच पीडीपी प्रमुख का ट्वीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुच्छेद 35 ए रियासत के लोगों को विशेष अधिकार तथा सुविधाएं प्रदान करता है।
ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में विचारों का संघर्ष होता है। इसमें बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।
उन्होंने आर्थिक गतिविधियों के लिए परंपरागत रूटों को फिर से शुरू करने की वकालत करते हुए कहा कि पूरा देश रियासत की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा सकता है। इसके साथ ही आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ाया जा सकता है।
Article 370 is the nation’s commitment to the people of J&K and therefore should be honoured.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) November 3, 2017