फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टकराव से दोनों देशों में किसी का हित नहीं: महबूबा मुफ्ती

Thu, 29 Sep 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के सरहदी इलाके में तनाव बढ़ने पर चिंता जताई है। महबूबा ने कहा दोनों मुल्कों में टकराव बढ़ा तो यह किसी के भी हित में नहीं होगा। समय की जरूरत है कि तनाव को जल्द से जल्द कम करने के लिए फौरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा नई दिल्ली और इस्लामाबाद को संवाद के चैनल खोलने होंगे ताकि टकराव के खतरे को दूर किया जा सके। जम्मू-कश्मीर को तनाव सबसे बड़ा पीड़ित बताते हुए महबूबा ने कहा रियासत में दशकों से हिंसा और रक्तपात हो रहा है। टकराव से कैसे हालात बनते हैं जम्मू-कश्मीर से बेहतर कोई नहीं जानता। 

राजनीतिक नेतृत्व को यह बात समझनी होगी और बिना देरी किए युद्ध जैसे हालात को टालना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों मुल्क टकराव के खतराें को समझेंगे और छह दशक की दुशमनी को भुलाकर बेहतर रिश्ते कायम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'दुश्मनी के बजाए आर्थिक साझेदारी की ओर कदम बढ़ाने होेंगे'

महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
महबूबा ने कहा परमाणु हथियार तैयार होने के बाद तो संवाद और भी जरूरी हो गया है। युद्ध के बजाए दोनों मुल्काें को गरीबी और आर्थिक कमजोरियाें को दूर करने के लिए काम करना होगा। दुश्मनी के बजाए आर्थिक साझेदारी की ओर कदम बढ़ाने होेंगे।

गौरतलब है कि कल पीओके में भारतीय सेना की ओर से आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद जम्मू-कश्मीर से लगी सारी सीमाओं पर सेना और बीएसएफ को हाई एलर्ट पर रखा गया है । इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों से सारे गांवों को खाली करा लिया गया है और इलाके के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है ।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें