फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ्ती बोलीं-जब तक दोनों संविधान लागू नहीं किए जाते, तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगी

Mon, 12 Jul 2021 11:07 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

मुफ्ती ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त करने के फैसले पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की भी आलोचना की और कहा जब तक आपके पास सबूत नहीं हों, तब तक आप किसी पिता के कार्यों के लिए उसके बच्चे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि वह तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक कि भारतीय और तत्कालीन राज्य का संविधान दोनों जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं हो जाते।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह (अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करना) व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत भावनात्मक मुद्दा है। मैंने भारत और राज्य के संविधान के तहत पहला चुनाव लड़ा। मैंने दोनों झंडे अपने हाथों में लिए। 

मैंने कहा है कि जबतक (जेके में) दोनों संविधान एक साथ (मौजूद) नहीं होंगे तब तक मैं व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ूंगीं।' चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीडीपी के पास केवल महबूबा मुफ्ती ही नहीं बल्कि कई सक्षम लोग हैं।
विज्ञापन


मुफ्ती ने हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त करने के फैसले पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की भी आलोचना की और कहा जब तक आपके पास सबूत नहीं हों, तब तक आप किसी पिता के कार्यों के लिए उसके बच्चे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

उन्होंने कहा कि मैंने यह बार-बार कहा है, आप एक आदमी को पकड़ सकते हैं, लेकिन एक विचार को नहीं। आपको वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) जी की तरह इस विचार का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें