फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला की भारत-पाकिस्तान से अपील, ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे बढ़े तनाव

Sun, 04 Aug 2019 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में मौजूदा हालत पर चर्चा के लिए राज्य के प्रमुख सियासी दलों की रविवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के घर पर अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद सभी नेता नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूख अब्दुल्ला के घर पर भी बैठक करने पहुंचे। बैठक खत्म होने के बाद अब्दुल्ला ने कहा कि मैं दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) से अपील करता हूं कि वे ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़े। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सर्वदलीय बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की पहचान, स्वायत्तता और इसके विशेष दर्जे पर कोई भी हमला होता है तो हम सब मिलकर इसकी रक्षा करेंगे। 

कश्मीर में अतिरिक्त बलों की तैनाती और अमरनाथ यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षा कारणों से घाटी छोड़ने के प्रशासनिक आदेश के बाद आम लोगों के साथ ही सियासी दल भी सरकार के कदम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


बैठक में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों ने यहां एक होटल में मुलाकात का फैसला किया था, लेकिन पुलिस ने सभी होटलों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि कोई भी होटल अपने परिसर में किसी भी प्रकार की राजनीतिक बैठक का आयोजन नहीं कर सकेगा।

महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अलगाववादियों के साथ जो करना था वह किया। अब वह वही हथकंडा जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के नेताओं और राजनीतिक दलों के साथ अपना रहे हैं। जब उन्हें यह पता लगा कि सभी राजनीतिक दल बैठक करने वाले हैं तो वह फारूक साहब को घोटाले के मामले को लेकर पूछताछ के लिए चंडीगढ़ ले गए। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार को हथियार बनाकर राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें