पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार के गठन को लेकर हुई सुनवाई पर तंज कसा है। कहा कि रविवार को महाराष्ट्र में सरकार गठन की वैधानिकता का निर्णय करने के लिए सुनवाई की गई, लेकिन पांच अगस्त से जम्मू कश्मीर में बंद के साये में रह रही आठ लाख आबादी के लिए ऐसा किया जाना जरूरी नहीं लगता है।
महबूबा की बेटी इल्तिजा ने ट्वीट किया कि आज भाजपा की महाराष्ट्र इकाई अपने को परीक्षा में फेल होने वाले छात्र की तरह महसूस करे जो रिपोर्ट कार्ड पर अपनी मां के फर्जी हस्ताक्षर करते वक्त पकड़ा गया हो।
बता दें कि कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद हिरासत में रखी गईं महबूबा के ट्विटर अकाउंट को उनकी बेटी इल्तिजा हैंडल कर रही हैं।