पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए एक ट्वीट के जरिए उनसे सवाल किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा था कि ‘लोकतंत्र में वाद विवाद और विरोध लोकतंत्र का तत्त्व है लेकिन सार्वजनिक संपत्ति और सामान्य जनजीवन को अशांत करना हमारी परंपरा का हिस्सा नहीं है’।
इस पर इल्तिजा ने प्रधानमंत्री से सवाल किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में विपक्षी दलों के नेताओं को नजरबंद कर उन्हें लोकतंत्र के तत्त्व से वंचित क्यों रखा जा रहा है। हमारे लिए कश्मीर केवल एक संभाग, कड़े कानून और नजरबंदी है। बता दें कि महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी के बाद से उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां के ट्विटर अकाउंट को हैंडल कर रही हैं।