फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती की बेटी ने एसएसजी बलों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Fri, 24 Jan 2020 11:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती, इल्तिजा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एसएसजी (स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप) पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इल्तिजा ने कहा है गृह मंत्रालय को मेरे जैसी लड़कियों पर नजर रखने की बजाय अपने संसाधनों को अन्य महत्वपूर्ण मामलों में इस्तेमाल करना चाहिए। इससे टैक्स देने वाले लोगों के पैसों का सदुपयोग होगा।

विज्ञापन




इल्तिजा का आरोप है कि एसएसजी, आईबी और सीआईडी जैसी एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। इल्तिजा ने अपने ट्वीट में कहा है कि मेरे साथ हाथापाई और मुझे गैरकानूनी तरीके से नजरबंद किए जाने के बाद गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करने वाली एसएसजी मेरा उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा के नाम पर मेरी आजादी को कुचला नहीं जा सकता। हाल ही में पकड़े गए जेके पुलिस के डीएसपी का उदाहरण देते हुए इल्तिजा ने कहा कि मैं इन लोगों के बिना ही सुरक्षित हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें