जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि कश्मीर को दलदल से पीएम मोदी ही निकाल सकते हैं।
पीएम इस मसले में जो भी फैसला लेंगे पूरा देश उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो सरकारें थी उनके भी पीएम पाकिस्तान जाना चाहते थे लेकिन उन्होंने जुर्रत नहीं की, पीएम मोदी लाहौर गए ये ताकत की निशानी है।
अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पिता और अटल बिहारी वाजपेयी ने घाटी में शांति प्रक्रिया की शुरूआत की। उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे और न ही वाजपेयी सरकार है। यूपीए सरकार सोचती थी कि घाटी के हालात सुधर रहे हैं लेकिन हालात दिन ब दिन बदतर होते जा रहे थे।