फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमात व जेकेएलएफ पर प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार पीडीपी

Tue, 26 Mar 2019 09:06 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
महबूबा मुप्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) पर प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने का एलान किया है। वरिष्ठ नेता और सांसद मुजफ्फर हुसैन बेग ने कहा कि यदि दोनों संगठन चाहें तो पार्टी कानूनी सहायता प्रदान करने को तैयार है। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पीडीपी की चुनावी रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेग ने कहा हम जमात और जेकेएलएफ दोनों को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। अगर वह हम पर भरोसा करें तो हम उनके ऊपर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।   

 गौरतलब है कि जेकेएलएफ और जमात को केंद्र द्वारा गैरकानूनी संगठन करार देने के बाद पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसे विडंबनापूर्ण निर्णय बताया था। चेतावनी दी थी कि इस तरह के दमनकारी उपाय केवल लोगों में अलगाव और हताशा के स्तर को बढ़ाएंगे। रैली में महबूबा मुफ्ती तथा अन्य नेता उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें